֍:बारिश ने मचाई तबाही §ֆ:सोमवार को करीब 50 पर्यटकों को किसी तरह अस्थायी मार्गों से रेस्क्यू किया गया और गंगटोक ले जाया गया था. फिलहाल, हालात ऐसे हो गए हैं कि उत्तरी सिक्किम के प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भी ठीक से नहीं पहुंच पा रही है. मंगलवार सुबह बारिश और लैंडस्लाइड के बाद बंगाल और सिक्किम बॉर्डर पर ऋषिखोला में नेशनल हाइवे-10 पर यातायात रुक गया है. इससे पहले लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण सिक्किम के मंगन जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है.
§֍:सिक्किम का पश्चिम बंगाल से संपर्क टूटा§ֆ:दरअसल, रातभर हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 फिर से ध्वस्त हो गया है. सिक्किम का पश्चिम बंगाल से संपर्क टूट गया है. वलुखोला और लिखुवीर इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी चट्टानें गिर गईं हैं, जिससे सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया. हालांकि, जिला प्रशासन तेजी से सड़क को सामान्य करने में जुट गया है.§सिक्किम में लगातार बारिश और लैंडस्लाइड से हालात बिगड़ गए हैं. उत्तरी सिक्किम तबाह हो गया है. यहां अब भी 2000 पर्यटक फंसे हुए हैं. लगातार बारिश के कारण मंगन से लाचुंग तक कई जगहों पर लैंडस्लाइड से सड़क परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सिक्किम प्रशासन की ओर से पर्यटकों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. यहां तक कि पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर भी तैयार हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण एयरलिफ्ट करना संभव नहीं हो पा रहा है.

