֍:’भारत बनाम इंडिया’ इन शब्दों पर बहस बेकार§ֆ:NCERT प्रमुख दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि ‘भारत बनाम इंडिया’ इन शब्दों पर बहस बेकार है, क्योंकि संविधान दोनों को बरकरार रखता है. उन्होंने आगे कहा कि एनसीईआरटी को अपनी नई किताबों में ‘भारत’ या ‘इंडिया’ का इस्तेमाल करने से कोई परहेज नहीं है.
§֍:जो संविधान कहेगा, हम वही मानेंगे: NCERT§ֆ:समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में सकलानी ने कहा कि अपनी किताबों में हम भारत और इंडिया दोनों शब्द लिखेंगे. जो संविधान कहेगा, हम वही मानेंगे. भारत और इंडिया शब्द इंटरचेंजिएबली तरीके (कभी भारत तो कभी इंडिया) से इस्तेमाल किया जाएगा. हमें दोनों शब्दों से किसी तरह की नापसंदगी नहीं है. हम ये नहीं करेंगे कि या तो इंडिया लिखें या भारत. हम अभी भी दोनों नाम लिख रहे हैं. §नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने सिलेबस में कई बदलाव किए हैं. 12वीं क्लास की राजनीतिक विज्ञान (Political Science) की किताब में कई चीजों को हटाया और जोड़ा गया है. ‘बाबरी मस्जिद’ को ‘तीन गुबंद सरचना’ लिखा गया है, आजाद पाकिस्तान शब्द को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर से बदल दिया गया है, जम्मू और कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने का भी जिक्र है. हालांकि एनसीईआरटी ने ‘इंडिया बनाम भारत’ शब्द के इस्तेमाल पर कहा है कि वे दोनों शब्दों को इस्तेमाल करेंगे.

