ֆ:
चीनी तटरक्षक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीचैट’ पर एक बयान में कहा कि फिलीपींस का एक आपूर्ति जहाज चीन द्वारा बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए गैर-पेशेवर तरीके से एक चीनी जहाज के पास खतरनाक तरीके से पहुंच गया, जिसके परिणामस्वरूप टक्कर हो गई। बयान के मुताबिक, ”इस दुर्घटना के लिए पूरी तरह से फिलीपींस जिम्मेदार है।”
§दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच तनाव बढ़ने की खबरें हैं| दक्षिण चीन सागर में विवादित ‘स्प्रैटली’ द्वीप समूह के निकट सोमवार को एक चीनी जहाज और फिलीपींस के एक आपूर्ति जहाज के बीच टक्कर हो गई।चीन के तटरक्षक बल ने यह दावा किया है कि फिलीपींस का एक आपूर्ति जहाज ‘स्प्रैटली’ द्वीप समूह में जलमग्न चट्टान ‘सेकंड थॉमस शोल’ के निकट जलक्षेत्र में घुस आया। ‘स्प्रैटली’ द्वीप समूह पर कई देश अपने-अपने क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करते हैं।

