ֆ:
इससे पहले हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन पर इसी तरह का धमकी भरा लेटर मिला था. ये लेटर भी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से आया था. इस लेटर में भी जम्मू-कश्मीर में मारे गए जिहादियों की मौत का बदला लेने की बात कही गई थी. धमकी भार लेटर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई थीं और जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए गए थे. वहीं अब पंजाब में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का लेटर मिलने के बाद फिर से चेकिंग अभियान ने जोर पकड़ लिया है. पंजाब में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
§आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कुला नूर अहमद के नाम से आए धमकी भरे लेटर में लिखा है कि,”हे खुदा, मुझे माफ कर. जम्मू-कश्मीर में अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे. हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, बठिंडा के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे. 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, शिव मंदिर, अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर के लाल चौक, अमृतसर के हरिमंदिर साहिब, हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उड़ाएंगे. खुदा हाफिज.”

