ֆ:
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए खरगे ने कहा कि एनडीए की सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा, एनडीए सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हम चाहते हैं कि यह चलती रहे। देश के लिए यह अच्छा हो।
खरगे ने आगे कहा, हमें देश को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि वो किसी चीज को चलने नहीं देते। लेकिन हम देश को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करेंगे।
§
भाजपा को नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के सहारे सरकार चलानी पड़ रही है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।

