ֆ:मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राज्य में तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने 16 जून तक लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 16 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
§
बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून फिलहाल पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर के आसपास मौजूद है. वहीं अरब सागर की तरफ से आने वाला मानसून का असर दक्षिण भारत में दिख रहा है और महाराष्ट्र के रास्ते होते हुए मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच गया है. इसके चलते उत्तर प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है.

