ֆ:मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई है. इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को समीक्षा बैठक की.
प्रधानमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाए. हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय श्रमिकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राहत कार्यों की निगरानी करने और शवों को शीघ्र वापस लाने के लिए कुवैत जा रहे हैं.
§कुवैत के दक्षिण मंगाफ जिले की एक छह मंजिला इमारत जिसमें लेबर कैंप में लगी भीषण आग में 51 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 40 से ज्यादा भारतीयों ने जान गंवाई है. 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

