ֆ:
अब समाजवादी पार्टी के नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है. अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस महकमे में अग्निवीर जैसी योजना लागू होने की आशंका जताई थी. इस पत्र के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई. सूत्रों के मुताबिक़ मुख्यमंत्री के दफ्तर में भी इसकी भनक पहुंचीं, जहां से नाराज़गी जताने के बाद डीजीपी को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा.
§
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना की ओर से जारी चिट्ठी वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है कि पुलिस विभाग के दफ्तरों में आउटसोर्सिंग से भर्ती पर विचार हो रहा है. हालांकि देर रात पुलिस ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि यह पत्र गलती से जारी हो गया था.

