ֆ:चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद की इंडिया गठबंधन के साथ करीबियां देखी गई थी. माना जा रहा था कि गठबंधन उन्हें एक सीट दे सकता है लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और आखिरी वक्त में अखिलेश यादव के साथ उनकी बातचीत टूट गई, जिसके बाद उन्होंने अकेले ही चुनाव में उतरने का एलान कर दिया. कांग्रेस सांसद कुछ भी कहें फिलहाल तो चंद्रशेखर किसी भी गठबंधन के साथ जाने से इनकार कर चुके हैं.§
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता पीएल पुनिया के बेटे और नवनिर्वांचित सांसद तनुज पुनिया ने चंद्रशेखर आजाद को इंडिया गठबंधन के साथ आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि वो संविधान को मानने वाले नेता है. संविधान को सम्मान करते है, इसलिए वो संविधान का उल्लंघन करने वालों के साथ नहीं जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम तो उन्हें निमंत्रण देंगे कि वो आएं और हमारे साथ शामिल हों.

