֍:इंग्लैंड नेट-रनरेट के मामले में स्कॉटलैंड से आगे§ֆ:इस जीत से इंग्लैंड के तीन मैचों में तीन अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान आ गई है. टीम के नेट रनरेट में भी काफी सुधार हुआ है जो अब प्लस 3.081 हो गया है. ऑस्ट्रेलिया तीन मैच में छह अंक के साथ पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुका है, जबकि स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. स्कॉटलैंड का नेट रनरेट 2.164 है.
§֍:आदिल राशिद ने जीता सबका दिल §ֆ:इस मैच में इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल राशिद ने धांसू गेंदबाजी की और 11 रन देकर चार विकेट लिए. तेज गेंदबाजों मार्क वुड (12 रन पर तीन विकेट) और जोफ्रा आर्चर (12 रन पर तीन विकेट) ने भी गदर काटा. बल्लेबाजी की बात करें तो इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने सिर्फ आठ गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 24 रन की पारी खेली. वहीं फिल साल्ट ने तीन गेंद में 12, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने दो गेंद में नाबाद आठ रन बनाए.
§आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर-28 में इंग्लैंड ने ओमान को 8 विकेट से हरा दिया. 14 जून (शुक्रवार) को नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने ओमान को 13.2 ओवर में सिर्फ 47 रनों पर ढेर कर दिया. इसके बाद इंग्लिश टीम ने 48 रनों के टारगेट को महज 19 गेंदों में हासिल कर लिया. यानी इंग्लैंड ने 101 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में आईसीसी के किसी फुल मेम्बर देश की सबसे बड़ी जीत रही. साथ ही मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में गेंदों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत भी रही.
England get it done in Antigua ????????#T20WorldCup | #ENGvOMA | ???? https://t.co/hrhtHZS64T pic.twitter.com/Jz4FbkIIvE
— ICC (@ICC) June 13, 2024