֍:मोटा अनाज से होगा मुनाफा §ֆ:अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिले में अभी अधिक लोग मक्के की खेती कर रहे हैं. लेकिन ये सबसे अधिक सिंचाई वाली खेती है. किसानों को इस खेती के लिए अच्छा खासा मेहनत करनी पड़ती है. उस अनुसार मुनाफा भी नहीं कमा पाते हैं. ऐसे में किसान अगर मोटे अनाज की खेती करें तो अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएंगे.
अभी के समय मे अब लोग धीरे धीरे अपने परंपरागत खेती के तरफ रुख करने लगे हैं. वहीं लोगों के खानपान के स्टाइल में भी चेंज आया है. लोग अब धीरे धीरे मोटे अनाज की तरफ फिर से रुख कर रहे हैं. इसकी कम उपज के कारण बाजार में इसकी अच्छी खासी कीमत है. अगर किसान इसको फिर से करने लगे तो मुनाफा अच्छा खासा हो जाएगा.
§֍:बारिश का रखना होगा ख्याल §֍:§ֆ:उन्होंने बताया कि मोटे अनाज की खेती कम लागत व कम पानी में उपजाना संभव है. अगर बारिश हो गयी तो पटवन की जरूरत भी नही पड़ती है. इसके साथ ही इसके उपज के लिए अत्यधिक फर्टिलाइजर की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है. इसलिए लागत भी कम लगती है.
§֍:कृषि विभाग दे रहा ट्रेनिंग §ֆ:§अब धीरे-धीरे लोग गेहूं मकई की खेती छोड़ पुनः पुराने खेती की तरफ रुख करने लगे हैं. ऐसे में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के साथ साथ कृषि विभाग भी इसपर काम कर रही है. किसानों को मोटे अनाज की खेती की तरफ ले जाने के लिए जागरूक कर रही है. ये जिम्मेदारी किसान सलाहकार को दी गई है. ऐसे में किसानों को कम खर्च अच्छी आमदनी होगी. इसके साथ ही कम सिंचाई में अच्छी खेती होगी. मोटे अनाज की खेती पर जोर दिया जाएगा.

