֍:फिर बढ़ी Aadhaar अपडेट की तारीख §ֆ:एक बार फिर आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने Aadhaar Card को फ्री में अपडेट की डेडलाइन बढ़ा दी है. पहले ये डेडलाइन 14 जून 2024 थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 तक कर दिया गया है. इसका मतलब है कि जिसने अभी तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे बिना कोई फीस के आधार को 14 सितंबर तक अपडेट करा सकते हैं.
§֍:ऑनलाइन डिटेल कैसे होगी अपडेट?§ֆ:• सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें.
• अब होमपेज पर माई आधार पोर्टल पर जाएं
• आधार नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी का यूज करके लॉग इन करें.
• इसके बाद अपनी डिटेल की जांच करें और अगर डिटेल सहीं हैं तो सही वाले बॉक्स पर टिक करें.
• डेमोग्राफिक जानकारी गलत मिलने पर ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान दस्तावेज सेलेक्ट करें और डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें.
• यह दस्तावेज जेपीईजी, पीएनजी और पीडीएफ के रूप में अपलोड किया जा सकता है.
§֍:कई बार बढ़ चुकी है डेडलाइन §ֆ:यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 10 साल से ज्यादा समय पहले बनवाए गए आधार कार्ड (Aadhaar Cad) को फ्री में अपडेट करवाने की सुविधा दी हुई है और इसकी डेडलाइन को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. बीते मार्च महीने में भी इस सर्विस के फ्री में इस्तेमाल करने की अंतिम तिथि को 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया था. अब इसे 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दिया गया है. यानी दो महीने और आधार को फ्री में अडपेट करने का समय दिया गया है. ऐसे में अगर §आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में सबसे महत्वपूर्म दस्तावेज बन चुका है. यह आपकी नागरिकता का प्रमाण होने के साथ ही बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर जमीन-मकान खरीदने तक के लिए जरूरी है. इस बीच, जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में दर्ज डिटेल अपडेट हो, UIDAI इसमें डॉक्युमेंट्स अपडेट करने की सुविधा फ्री में दे रही है, जिसकी डेडलाइन बढ़ा दी गई है. इस फ्री सर्विस का इस्तेमाल अब सितंबर तक किया जा सकता है.

