• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की

Fiza by Fiza
June 14, 2024
in कृषि समाचार
0
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:श्री चौहान ने दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डी. ए. वाई.-एन. आर. एल. एम.) के तहत किए गए प्रयासों की सराहना की और महिला स्वयं सहायता समूहों (एस. एच. जी.) द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए ब्रांडिंग और विपणन प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कभी ‘बैंकों की पहुंच से वंचित’ मानी जाने वाली ये महिलाएं ‘भविष्य की लखपति दीदी’ हैं और स्वयं सहायता समूह ग्रामीण ऋण की दशकीय समस्या को हल करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं- ये महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का एक सच्चा उदाहरण है। मंत्री महोदय को बताया गया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान बैंकों ने 56 लाख से अधिक महिला एसएचजी को 2,06,636 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया-ऋण से जुड़ी एसएचजी की वार्षिक संख्या में 5 गुना वृद्धि हुई है और पिछले दस वर्षों के दौरान वार्षिक ऋण वितरण में लगभग दस गुना वृद्धि हुई है।


§ֆ:प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने में सहायक रही है और इसे विकसित भारत की प्राप्ति को सुगम बनाने के लिए आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत ग्रामीण बस्तियों को हर मौसम में उपयोग में आने वाली सड़क से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किए गए नए उपायों की सराहना की और इच्छा जाहिर की कि इन्हें सभी स्तरों पर बढ़ाया जाए। श्री चौहान ने ग्रामीण सड़क रखरखाव में सुधार के लिए राज्यों के साथ अधिक समन्वय का आह्वान किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की साझेदारी को मजबूत करने के लिए आगे के उपाय करने का निर्देश दिया। इस बैठक के दौरान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान, सचिव, श्री शैलेश कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


§केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी बैठकों को जारी रखा और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री महोदय ने योजनाओं के लिए विभागीय कार्य योजना के सभी पहलुओं को समझते हुए स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के लिए मजबूत कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य उनके लिए एक सपने की तरह है और सभी से तीन वर्ष की समय सीमा से पहले लक्ष्य हासिल करने के लिए काम करने का आह्वान किया। श्री चौहान ने कहा कि वह जल्द ही लखपति दीदी पहल को बढ़ावा देने के लिए राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों की साथ एक बैठक करेंगे और यदि कोई मुद्दा हैं, तो उन्हें हल करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

Previous Post

आरएमएस 2024 में 112 मिलियन एमटी गेहूं का उत्पा दन, गेहूं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध

Next Post

केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नागर विमानन मंत्रालय का कार्यभार संभाला

Next Post
केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नागर विमानन मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नागर विमानन मंत्रालय का कार्यभार संभाला

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.