• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

दलहन की खेती का हब बनेगा बुंदेलखंड, सरकार की ओर से जारी किया गया एक्शन प्लान

Fiza by Fiza
June 13, 2024
in कृषि समाचार
0
दलहन की खेती का हब बनेगा बुंदेलखंड, सरकार की ओर से जारी किया गया एक्शन प्लान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:बुंदेलखंड फिर बनेगा दलहन का हब§ֆ:गेहूं और धान की फसल खेती में हावी होने से पहले बुंदेलखंड दलहन के उत्पादन का केंद्र रहा है. मगर, यहां के किसानों को दलहनी फसलों का सही दाम न मिल पाने के कारण किसानों ने अब इसे बड़े पैमाने पर उपजाना बंद कर दिया है. हालांकि इस इलाके के किसान अभी भी अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सीमित मात्रा में दालों की खेती करते हैं.

§֍:योगी सरकार का प्लान §ֆ:योगी सरकार ने किसानों को फिर से दलहनी फसलों का उत्पादन Main Crops के रूप में करने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है. इसके लिए सरकार ने Bundelkhand Agro Project शुरू किया है. इसका मकसद बुंदेलखंड में फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए इस इलाके को Pulses Farming Hub बनाना है. सरकार ने इस प्रोजेक्ट के तहत बुंदेलखंड में दलहन की उपज का रकबा 3.80 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. दालों की खेती के लिए उपयुक्त रकबे के तौर पर चिन्हित किए गए इस इलाके में सिर्फ दलहनी फसलों काे ही उपजाया जाएगा.

§֍:दलहन की खेती के लिए हालात हैं मुफीद§ֆ:सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड इलाके की मिट्टी और मौसम, दालों की खेती के लिए बिल्कुल उपयुक्त मानी गई है. यहां की जमीन में जलभराव नहीं होने के कारण बुंदेलखंड में उड़द और मूंग की उपज अन्य इलाकों की तुलना में ज्यादा होती है.

सिंह ने बताया कि दालों की खेती के लिए उपयुक्त जमीन वाले जिस 3.80 लाख हेक्टेयर इलाके को चिन्हित किया गया है, वह जालौन, झांसी और ललितपुर जिलों में मौजूद है. पिछले साल इस इलाके में दलहन का कुल रकबा 2.42 लाख हेक्टेयर था. इसमें झांसी जिले में किसानों ने 65,075 हेक्टेयर में दालों की खेती की थी. उन्होंने दावा किया कि इसके एवज में किसानों को उपज का बेहतर दाम मिलने के कारण उपयुक्त मुनाफा भी हुआ था. झांसी जिले में अब इसके क्षेत्र को बढ़ाकर 85 हजार हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है.
§दालें प्रोटीन का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत होती हैं. देश में दलहनी फसलों का रकबा लगातार सिकुड़ने के कारण खाद्यान्न जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार को Import of Pules पर निर्भर रहना पड़ता है. दालों की आयात पर निर्भरता को खत्म कर दलहन उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार जोर दे रही है. हालांकि देश में दलहनी फसलों के उत्पादन की भरपूर क्षमता होने के बावजूद इसका रकबा कम होने की बड़ी वजह किसानों को उपज का सही दाम न मिल पाना है. ऐसे में यूपी सरकार ने दलहनी फसलों की खेती की संभावना वाले बुंदेलखंड इलाके को फिर से इस दिशा में आगे लाने का उपक्रम तेज कर दिया है. यूपी की योगी सरकार ने किसानों को दलहन उत्पादन के एवज में उपज का उचित दाम मिल सके, इसके लिए किसानों को प्रसंस्करण सुविधाओं से लैस कर उन्हें उपयुक्त बाजार मुहैया कराने की कार्ययोजना लागू कर दी है.

Previous Post

ठप हुई पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट, किसानों की परेशानी का कैसे होगा हल?

Next Post

बंगाल के किसानों को ममता दीदी ने दी खुशखबरी! खरीफ सीजन के लिए मिलेगी मुआवजा राशि

Next Post
बंगाल के किसानों को ममता दीदी ने दी खुशखबरी! खरीफ सीजन के लिए मिलेगी मुआवजा राशि

बंगाल के किसानों को ममता दीदी ने दी खुशखबरी! खरीफ सीजन के लिए मिलेगी मुआवजा राशि

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.