#WATCH | People queue up near a water tanker to fill water in East Delhi's Geeta Colony area as water crisis continues in the National Capital. pic.twitter.com/sR1c2reSm2
— ANI (@ANI) June 13, 2024
§֍:पानी के टैकर के पीछे भागते लोग §ֆ:वहीं, राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप है। हालात यह है कि 2 मिनट भी चिलचिलाती धूप में खड़ा हो पाना किसी सजा से कम नही हो गया है। जरा सोचिए जब ऐसी भीषण गर्मी में आपको पीने का पानी भी ना मिले तो हालात कैसे होंगे। लेकिन हर साल कि तरह इस बार भी पीने के पानी के लिए राजधानी दिल्ली के लोग तरस रहें हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग पीने के पानी के लिए किस परेशान हैं. लोगों को पानी के टैंकर के पीछे भागना पड़ रहा है। लेकिन अफसोस इन लोगों की समस्या की ना कोई सुनवाई है, ना जवाबदेही।
§֍:मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया §ֆ:पीठ ने कहा कि आप टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे, अब तक मुकदमा क्यों नहीं दर्ज कराया। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए पानी आ रहा है, तो आखिर जा कहां रहा।
#WATCH | Delhi: People queue up near a water tanker to fill water in Chanakyapuri's Vivekananda Camp as water crisis continues in the National Capital. pic.twitter.com/XX7Pg83gaC
— ANI (@ANI) June 13, 2024
§֍:एक दर्जन इलाकों में दिक्कत §ֆ:दिल्ली के बुराड़ी, जगतपुरी, चाणक्यपुरी, देवली, संगम विहार, खानपुर, गौतमपुरी, दक्षिणपुरी, मदनपुर खादर सहित एक दर्जन से ज्यादा इलाकों के लोग वर्तमान में भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं।
§दिल्ली में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। लगभग एक सप्ताह से इस पर मुकदमेबाजी से लेकर बयानबाजी जारी है लेकिन समस्या जस की तस है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि अगर आप टैंकर माफिया पर लगाम नहीं लगा सकते तो क्या हम दिल्ली पुलिस को आदेश दें।

