ֆ:उन्होंने कहा, ‘मैं यह बात अहंकार से नहीं कह रहा हूं बल्कि इसलिए कह रहा हूं क्योंकि प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया है कि आपकी जो राजनीति है वह हमें अच्छी नहीं लगी. हम प्रगति चाहते हैं. आपने 10 साल इस देश में बेरोजगारी, नफरत और हिंसा फैलाई. जनता ने प्रधानमंत्री को जवाब दिया.’§
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर मेरी बहन प्रियंका गांधी ने यूपी की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा होता तो प्रधानमंत्री मोदी नहीं जीत पाते.

