ֆ:ये लोग ‘गेमिंग ऐप साइट’ का इंस्टाग्राम, फेसबुक और मल्टीमीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर नवयुवकों को लुभावने स्लोगन देकर और पैसा कमाने का लालच देकर गेम खिलाते थे और जब छोटी -मोटी रकम जीतने पर लोग बड़ा दांव लगा देते थे, तब वे लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो जाते थे।§प्रयागराज पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन गेम के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 42 मोबाइल फोन, 52 सिम कार्ड, पांच लैपटॉप और ढाई करोड़ रुपये की काली कमाई का बहीखाता बरामद किया है।

