ֆ:
इस गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। वहीं एक आम नागरिक इस एनकाउंटर में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।
जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गाय है। पिछले तीन दिनों में घाटी में यह तीसरा आतंकी हमला है। पहले रियासी उसके बाद कठुआ और अब डोडा में यह तीसरा आतंकी हमला है।
§जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से तनाव बढ़ गया है। रियासी में 9 जून को श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से कठुआ में आतंकी हमला हुआ है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना के अस्थायी ऑपरेटिंग बेस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है।

