֍:‘हमारे बारह’ की एक्ट्रेस को मिल रही रेप की धमकी §ֆ:हमारे बारह में अदिति धीमन ने अन्नू कपूर की बेटी जरीन का रोल निभाया है. फिल्म में उनका किरदार एक ऐसी बेटी का है जो बागी है, लेकिन साथ ही अपने मां-बाप की इज्जत का भी ख्याल रखती है. उन्हें दुख भी नहीं पहुंचाना चाहती. वो एक ऐसे परिवार में जन्मी है जहां महिलाओं का कोई अस्तित्व नहीं माना जाता है. फिर भी वो सपने देखने से हिचकती नहीं है. इन सब के बीच कैसे जरीन अपनी पहचान बनाती है, ये देखना होगा. अदिति ने बताया कि उन्होंने जब स्टोरी का नेरेशन सुना था, वो रो पड़ी थीं.
§֍:बुर्का पहन गलियों में घूमीं, लिया जायजा§ֆ:अदिति बोलीं- ये फिल्म पूरी तरह से महिलाओं की बात करती है, किन किन दौर से वो गुजरती हैं. कितनी कुर्बानियां देती है, जो कभी नोटिस ही नहीं की जाती है. फिर भी हर जगह उन्हें नीचा दिखा दिया जाता है. मैं जिस परिवार से आती हूं मुझे नहीं लगा था कभी कि ऐसा होता होगा, लेकिन नहीं ग्राउंड लेवल पर आज भी ऐसा होता है. फिल्म के लिए मैं बुर्का पहनकर लखनऊ की गलियों में घूमी हूं तो मुझे पता चला, एक्सपीरियंस किया मैंने, कि सच में कई चीजें हैं, जो आज भी होती हैं, हमें नहीं पता उनके बारे में. इनके बारे में जानना जरूरी है.
§֍:मिली रेप और जान से मारने की धमकी§ֆ:अन्नु कपूर ही नहीं अदिति को भी रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- इतने रेप और मौत की धमकियां मिली की बाप रे! अभी मेरे मैसेजेस में सब पड़े हैं. सोशल मीडिया पर प्राइवेटली मैसेज करते हैं. और आधे से ज्यादा तो फेक और फेसलेस अकाउंट्स हैं. मतलब एक दिन मैं अचानक उठी और इतने मैसेजेस देखे. सोचा हम लोग सोसायटी के लिए कुछ अच्छा करना चाह रहे हैं, लेकिन हमें ही जान से मार देंगे, सिर धड़ से अलग कर देंगे. रेप कर देंगे. ऐसे-ऐसे मैसेज आ रहे हैं. एक आर्टिस्ट के तौर पर ये बहुत ज्यादा दिल तोड़ने वाला होता है. लेकिन आपके पास इसे इग्नोर करने के अलावा कुछ नहीं रह जाता है.
§विवादों में फंसी ‘हमारे बारह’ फिल्म से आखिरकार बैन हट गया है. 14 जून को फिल्म थियेटर्स में रिलीज होने वाली है. लेजेंड्री एक्टर अन्नू कपूर स्टारर इस फिल्म से अदिति धीमन डेब्यू करने वाली हैं. इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. अदिति ने फिल्म पर चल रहे विवाद और स्टार्स को मिली धमकियों पर खुलकर बात की. अदिति ने साथ ही बताया कि वो कितना डर गई थीं, जब उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिली और कैसे सरकार और टीम ने उनका पूरा साथ दिया.

