ֆ:गर्मी में प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो धाम की यात्रा पर जाते हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की जानकारी मिलते बनारस में भी हड़कम्प मच गया। हताहत लोगों में यूपी के तीर्थयात्रियों का नाम सामने आते ही स्थानीय लोग सकते में आ गए। यहां से यात्रा पर गए लोगों का हालचाल जानने के लिए उनके परिजन परेशान दिखे। खैरियत की जानकारी मिली तो राहत की सांस ली। जिन व्यक्तियों की जानकारी नहीं मिल पा रही थी, उनके परिजन रात में परेशान दिखे।
उधर टूर एंड ट्रैवेल्स कम्पनियों के प्रतिनिधि भी अपने लोगों का हालचाल लेते रहे। रात करीब 11 बजे दो लोगों के घायल की सूचना जिला प्रशासन के पास पहुंची। दोनों घायल वाराणसी में कहां निवासी वाले हैं, इसकी जानकारी जिला प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पाया। डीएम ने बताया कि रियासी जिला व पुलिस प्रशासन से फिलहाल दो घायलों के सम्बंध में जानकारी मिली है।
§
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं के बस पर हुए आतंकी हमले में बनारस के भी दो तीर्थयात्री जख्मी हुए हैं। डीएम एस. राजलिंगम के अनुसार इनका नाम अतुल मिश्र और नेहा मिश्रा है। दोनों का इलाज जम्मू के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जिला प्रशासन बाकी अन्य ब्योरा लेने में जुटा है।

