संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के चुनाव पर भी विचार हो सकता है. लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा. सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है. इसके बाद वे नए नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करेंगी. कई कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा है. वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे के राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने रहने की संभावना है.#WATCH | Extended Congress Working Committee meeting begins in Delhi.
— ANI (@ANI) June 8, 2024
Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, Congress chief Mallikarjun Kharge, party MP Rahul Gandhi, party's general secretary Priyanka Gandhi Vadra and other party leaders present at the meeting. pic.twitter.com/dRcrsOR4lJ

