§ֆ:आईडैक्स (रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार), भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की प्रमुख योजना, 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई। योजना का उद्देश्य स्टार्टअप, इनोवेटर्स, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, इनक्यूबेटर और शिक्षाविदो में सहयोग के माध्यम से रक्षा और एयरोस्पेस में भविष्य में अपनाने की महत्वपूर्ण संभावनाओं के साथ अनुसंधान एवं विकास के लिए अनुदान और सहायता प्रदान करना है।यह वर्तमान में लगभग 400+ स्टार्टअप और एमएसएमई के साथ जुड़ा हुआ है, अब तक 2000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 31 वस्तुओं की खरीद की जा चुकी है। रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में गेम-चेंजर के रूप में पहचाने जाने वाले आईडैक्स को रक्षा क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया है।
§ֆ:
§रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार-रक्षा नवाचार संगठन (आईडैक्स-डीआईओ) 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गुजरात के गांधीनगर में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन 2024 के दसवें संस्करण में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। शिखर सम्मेलन के विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ के आधार पर एक आईडैक्स मंडप स्थापित किया जा रहा है, जिसमें आईडैक्स के नवप्रवर्तक मानव रहित समाधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, उन्नत सामग्री आदि के क्षेत्र में अपनी भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।#iDEX is thrilled to be part of the Vibrant Gujarat Global Trade Show 2024 @VibrantGujarat from Jan 9th – 13th, 24
— iDEX DIO (@India_iDEX) January 3, 2024
Join us in 5 days at Helipad Exhibition Centre, Mahatma Mandir, Gandhinagar.
Discover the #iDEX Innovators in Hall 2, showcasing cutting-edge defence technologies pic.twitter.com/W70F4oGpOM

