ֆ:
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,’किसी का फोन आ जाए तो नंबर वेरिफाई कर लेना कि जिसने फोन किया है, वह सचमुच में अथॉरिटी है या नहीं. वरना कोई आपको फोन करे और कहे कि अपने परिवार को फोन कर दीजिए. शपथ समारोह में आना है. मेरा सभी सांसदों से आग्रह है कि हम इन सारे षड्यंत्रों का शिकार ना बनें.’
§मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. इस दौरान बैठक में मोदी ने सांसदों को सतर्क करते हुए कहा,’ हो सकता है मेरे सिग्नेचर के साथ कोई लिस्ट बाहर निकल आए कि ये मंत्री बन गए हैं. हो सकता है कोई बुद्धिमान विभाग भी बांट दे. आजकल कई लोग सरकार बनाने में लगे हुए हैं. मंत्री पद बांट रहे हैं. व्यवस्था बांट रहे हैं. मैं आपसे आग्रहपूर्वक कहता हूं. जो लोग मोदी को जानते हैं. ये सारे प्रयास निरर्थक हैं भाई. ‘

