ֆ:जीत के बाद फिलहाल चार नेताओं के नाम मुख्यमंत्री रेस में सबसे आगे हैं। भाजपा धर्मेंद्र प्रधान, अपराजिता सारंगी, संबित पात्रा और ओडिशा इकाई प्रमुख मनमोहन सामल के नामों पर विचार कर रही है। हालांकि इन सब में से सबसे ज्यादा पलड़ा भारी धर्मेंद्र प्रधान का लग रहा है।§ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हुई है। पांच बार के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक की सत्ता भाजपा ने पलट दी है। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, 147 विधानसभा सीटों में 78 सीटें जीतकर भाजपा ने ओडिशा विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।

