ֆ:§֍:जीत की इतना कम अंतर की वजह सिर्फ अपने लोग ही ठहरे§ֆ:वाराणसी : स्थानीय नेताओं द्वारा गलत और भ्रामक रिपोर्ट पेश कर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन और मुखिया को गुमराह करने वाले कोई और नहीं बल्कि सफेद कपड़ा पहन भगवा चोला ओढ़ सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहे यह छुट भईये नेताजी लोग ही थे जिन्होंने आम जनता से जुड़ी समस्या के लिए ना अपना कद बड़ा किया ना ही लोगों के साथ जुड़कर मोदी का सम्मान बढ़ाया बल्कि सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक संगठित होकर मोदी योगी के साथ फोटोशूट करवा कर सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बताते रहे ! मोदी योगी के नाम पर रोटी सेकने वाले यह बड़के नेता लोग की हरकतें ऐसी की आम जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कोसने को मजबूर हो गई और नतीजा यह निकला कि मोदी जैसे बड़े नेता को आज वाराणसी की इस सबसे हॉट सीट पर शर्मसार होना पड़ा !§֍:
नेता जिम्मेदारी निभाए नहीं और अधिकारी आज भी लूट में व्यस्त हैं.. जनता त्रस्त है…
§ֆ:भाजपा का गढ़ कहे जाने वाला वाराणसी जो अध्यात्म और आस्था का केंद्र बिंदु है ज्ञान, विज्ञान और अलहड़पन की अपनी दुनिया में मस्त रहने वाले लोग जिंदादिल्ली के लिए मशहूर है !
वाराणसी में एक सांसद के रूप में देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो काशी को दिया ना किसी ने दिया था और ना ही कोई देगा यह कटु सत्य है लेकिन उनके ही लोगों द्वारा वाराणसी को छला जा रहा ! चाहे जल समस्या से जूझ रहे लोग जिनको बिना वजह परेशान किया गया और किया जा रहा है शीतल पेय जल के नाम पर कनेक्शन देकर बिना सप्लाई का महीने की बिल भेजकर वसूली के लिए लगातार परेशान किया गया और अभी जारी है जो विरोध का कारण बना ! काशी कॉरिडोर जो सिर्फ आस्था और लोगों के विश्वास के साथ अपने भगवान का स्तुति के लिए पवित्र स्थल है उसका व्यापरीकरण करना भी नुकसान देय रहा !
पार्टी के निस्वार्थ समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई और मनमानी तौर पर नेताओं द्वारा संचालित गैंग ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर जातिवाद के दंश से वोट को डस लिया !
आज भी पुलिसिया तंत्र किसी भी मामले को टालने के अलावा किसी की कोई मदद नहीं कर रहा ना हीं पीएमओ पर बैठा प्रभारी किसी के लिए मददगार साबित हो रहा ! सिर्फ खाना पूर्ति कर यह दोनों विभाग स्थानीय लोगों के मन में आक्रोश और नफरत के लिए बीज बोते चले आ रहे हैं !
बिजली विभाग की लूट की अपनी मनमानी है निरंतर अनाप-शनाप बिल भेजना बढ़ोतरी कर लोगों के लिए समस्या खड़ा करना विभाग की अपनी कहानी है !
§֍:स्वयंभू कुलपति ने भी मोदी की लुटिया डुबोने में खूब भूमिका निभाई§ֆ:मैं अमित शाह का आदमी हूं… अगला टेन्योर भी मेरा है
10 आयातित लाखों रुपए देकर एडवाइजरी बनाकर, अपने लोगों को पैसा धन सम्मान से मजबूत करना, BHU की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास भी मुख्य वजह है !
भ्रष्टाचारियों को महत्व देना, जन सुविधा का ध्यान ना देना। सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर उदाहरण
CAS में प्रोफेसरो की पदोन्नति में हिटलर शाही का प्रभाव, बेरोजगारी के मुद्दे को स्थापित करने में दिया बल। हाई कोर्ट तक पहुंचे लोग तब भी नहीं आया सुधार।
जूनियर और सीनियर के बीच में आग लगाने का काम, नीचे के लोगों को प्रमोशन और बौद्धिक वर्ग के साथ अन्याय, भीतर भीतर आग लगाने का किया काम।
एससी एसटी के नाम से चल रहे सारे प्रोजेक्ट्स के फंड को इधर-उधर किया जाना, चल रही परियोजनाओं के साथ भेदभाव करना! फाइनेंस कमेटी और EC काउंसिल जैसी कमेटी को गठित ना करना और उसे पर काम न करना !
यह सब ऐसे काम है जो अपने थे उनको बेगाना करने में पूरी भूमिका का निर्माण किया गया !
चुनावी महापर्व में भी नेताओं की निष्क्रियता अपने लोगों के प्रति उदासीन भाव और लोगों से ना जोड़ने का परिणाम यह रहा की मोदी को चाहने वाले काशीवासी आज भी शर्मिंदा हैं क्योंकि उन्हीं के लोगों ने उनको मजबूर कर दिया !
कृष्णा पंडित की कलम से
§֍:§वाराणसी : देश ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर विशेष पहचान रखने वाले नरेंद्र मोदी जिनका कद लोगों के हृदय में बहुत बड़ा था जिनके लिए सेवा धर्म और अपने प्रति सम्मान पाकर मोदी अभिभूत थे !

