֍:
टल गई Hamare Baarah की रिलीज डेट
§ֆ:जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे की रोचक कहानी पर बनी इस फिल्म को लेकर बीतों दिनों से सुर्खियां तेज हैं। अब खबर आ रही है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने हमारे बारह (Hamare Baarah) की रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है।
§֍:
कल नहीं रिलीज होगी हमारे बारह
§ֆ:डायरेक्टर कमल चंद्रा के निर्देशन में बनने वाली हमारे बारह कई सालों से अपनी रिलीज डेट तलाश रही थी। काफी वक्त में 7 जून को फिल्म को नई रिलीज डेट मिली। लेकिन अब ये भी टल गई है और अन्नू कपूर की ये मूवी कल रिलीज नहीं होगी।
§कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज से पहले ही विवादों में बुरी तरह घिर जाती हैं। कभी-कभी इसका परिणाम ये भी होता है कि उसकी रिलीज भी टाल दी जाती है। यही हाल हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की अपकमिंग फिल्म हमारे बारह के साथ हो रहा है।

