ֆ:हालांकि आयोग सुप्रीम कोर्ट के समक्ष EVM और वीवीपैट के मुद्दे पर दाखिल ताजा अर्जी में भी अपना जवाब दाखिल कर चुका है. निर्वाचन आयोग ने जयराम रमेश को अपने पत्र में कहा है कि रमेश ने तो खुद सुप्रीम कोर्ट में EVM और वीवीपैट के मुद्दे पर जो याचिका दाखिल की थी वह भी अभी तक कोर्ट के समक्ष लंबित ही है. आयोग ने कहा कि ईवीएम में कोई खामी या अनियमितता नहीं है. सुप्रीम कोर्ट से लेकर देश की विभिन्न अदालतों ने इस संबंध में कई बार यह स्पष्ट किया जा चुका है.
§ֆ:आयोग ने अपने पत्र में यह भी कहा की EVM और VVPAT की पारदर्शिता के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. कोर्ट ने न केवल उसे खारिज किया बल्कि उसे पब्लिसिटी स्टंट बता कर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था.§कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने विपक्षी दलों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को चिट्ठी लिखी गई थी और वीवीपैट पर स्पष्टीकरण के लिए INDIA प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय मांगा था. आयोग ने जयराम रमेश के पत्र का जवाब देते हुए चिट्ठी लिखी है.आयोग ने अपने पत्र में जवाब दिया है कि EVM और वीवीपीएटी के मुद्दे पर वो पहले ही अपना स्टैंड साफ और स्पष्ट कर चुका है. सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट भी EVM और VVPAT के मुद्दे पर अपना फैसला सुना चुके हैं.

