ֆ:फिल्म के निर्माताओं बीरेंद्र भगत और संजय नागपाल ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि बम की धमकी के कारण उनकी उड़ान अचानक रोक दी गई।
पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद फिल्म की टीम को महाराष्ट्र पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की। इसका आभार जताने के लिए फिल्म के मुख्य कलाकार अन्नू कपूर और फिल्म के निर्माताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उनके प्रति आभार जताया है।
§एक मुस्लिम परिवार में परिवार नियोजन की वकालत करती नई पीढ़ी की कहानी पर बनी फिल्म” हमारे बारह “को लेकर इसके कलाकारों व निर्माताओं को लगातार धमकियां मिलती रही हैं।

