֍:वरुण ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी§ֆ:खुद वरुण ने भी मंगलवार सुबह एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, ‘हमें बेटी हुई। मां और बेटी को शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।’
§֍:करण और अर्जुन ने दी बधाई§ֆ:वहीं डायरेक्टर करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई देते हुए लिखा- ‘मेरे बेटे को बेटी हुई है…बधाई हो नताशा और वरुण।’
अर्जुन कपूर ने भी वरुण को बधाई देते हुए लिखा, ‘बेबी जॉन को बेबी हुआ है। पापा नंबर 1 की कास्टिंग फाइनली लॉक हुई। वरुण और नताशा को बधाई। नियारा, अभीर और जॉय के पास अब एक बहन है।’
§बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बीती रात मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है।
सोमवार रात हॉस्पिटल से वरुण के पिता डेविड धवन, उनकी मां करुणा धवन और भाभी जान्हवी धवन के वीडियोज सामने आए हैं। इस दौरान वरुण के पिता ने पैपराजी से बात करते हुए जानकारी दी कि कपल को बेटी हुई है।

