World Environment Day 2024 Wishes: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है, जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु।
प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। मौसम में होता बदलाव इसका एक संकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे में पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करके प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है। पर्यावरण दिवस भी इसी उद्देश्य के साथ मनाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी पर्यावरण संरक्षण की ओर पहल कर सकते हैं। अपने आसपास के लोगों, करीबियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को पर्यावरण दिवस के जागरूकता संदेश भेजकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करें।

