अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की विशेषताएं:
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 4, 2024
1. मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया जा रहा है।
2. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी।
3. मंदिर तीन मंजिला रहेगा। प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में कुल… pic.twitter.com/BdKNdATqF6
§֍:’32 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचेंगे मंदिर के अंदर’§ֆ:ट्रस्ट ने बताया कि राम मंदिर में पूर्व की दिशा से एंट्री होगी. दक्षिण की दिशा से बाहर निकलेंगे. मंदिर की इमारत तीन मंजिला होगी. मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ना होंगी. मंदिर को पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है. मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा. मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची होगी. इसमें कुल 392 खंभे (पिलर) और 44 द्वार होंगे. मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार हो चुका है.
§֍:अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में क्या-क्या विशेषताएं..§ֆ:
श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के प्रवेश द्वार पर आज गज, सिंह, हनुमान जी और गरुड़ जी की मूर्तियाँ स्थापित की गईं हैं।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 4, 2024
ये मूर्तियाँ राजस्थान के ग्राम बंसी पहाड़पुर के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से बनी हैं।
Murtis of elephant, lion, Hanuman Ji & Garuda have been installed at the… pic.twitter.com/ACINxlum0p
§ֆ:1. मंदिर परंपरागत नागर शैली में बनाया जा रहा है.
2. मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट रहेगी.
3. मंदिर तीन मंजिला रहेगा. प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी. मंदिर में कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे.
4. मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम के बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह) के दर्शन होंगे. फर्स्ट फ्लोर पर श्रीराम दरबार होगा.
5. मंदिर में 5 मंडप होंगे. इनमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप श्रद्धालुओं को निहारने के लिए मजबूर करेंगे.
6. खंभों और दीवारों में देवी-देवता और देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं.
7. मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से होगा.
§राम मंदिर निर्माण में पहले चरण का काम लगभग खत्म होने जा रहा है. राम लला की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा की घड़ी भी नजदीक है. अयोध्या से लगातार प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी की तस्वीरें आ रही हैं. राम मंदिर में एंट्री से पहले श्रद्धालुओं को हनुमान जी से अनुमति लेनी होगी. राम द्वार पर हनुमान जी का पहरा देखने को मिलेगा. गुरुवार को मंदिर के प्रवेश द्वार पर हनुमान जी, सिंह, हाथी और गणेश जी की मूर्ति लगा दी गई है. ये मूर्तियां बेहद आकर्षक और दर्शनीय हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि ये मूर्तियां राजस्थानी पत्थर से तैयार की गई हैं. इन मूर्तियों को राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है. इन मूर्तियों को मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के दोनों ओर स्लैबों पर लगाया गया है. निचले स्लैब पर हाथी की एक-एक मूर्ति है. उसके बाद शेर की मूर्ति लगाई है. सबसे ऊपर वाले स्लैब पर भगवान हनुमान की मूर्ति एक तरफ है. जबकि ‘गरुड़’ की मूर्ति दूसरी तरफ है.

