ֆ:सूत्रों के अनुसार विशेष जांच दल दो या तीन जून को क्राइम वाली जगह पर जाकर पूछताछ करना चाह रही है. इसके लिए प्रज्वल रेवन्ना को हासन के होलेनरसिपुरा ले जाया जा सकता है. जांच टीम की योजना है कि चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए काउटिंग से पहले साइट के निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. इसके बाद प्रज्वल से दोबारा पूछताछ की जाएगी.§कर्नाटक सेक्स टेप केस में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना फिलहाल विशेष जांच दल की कस्टडी में हैं. सूत्रों से पता चला है कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. प्रज्वल विशेष जांच दल के सवालों के बेतुके जवाब दे रहे हैं.प्रज्वल का दावा है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है.

