ֆ:डोनाल्ड ट्रंप को सभी 34 आरोपों में दोषी ठहराने वाले जज का नाम है जुआन मर्चेन, जो एक सक्रिय डेमोक्रेट हैं। यानि, जो बाइडेन की पार्टी के नेता हैं और उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में, जो बाइडेन के लिए चंदा जुटाने की मुहिम चलाई थी।
वहीं प्रॉसीक्यूटर का नाम है एल्विन ब्रैग, और उन्हें इस पद पर इसी शर्त पर चुना गया, कि उन्होंने वादा किया था, कि वो डोनाल्ड ट्रंप को जेल भेज देंगे।
वहीं, न्यूयॉर्क की कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप हश मनी केस में जो ज्यूरी बनाई थी, उसके सदस्य न्यूयॉर्क का वो ‘लिबरल गैंग’ है, जो हद से ज्यादा रिपब्लिकन पार्टी से नफरत करता है। जाहिर तौर पर, डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उनसे इंसाफ की उम्मीद रखना बेमानी है।
§डोनाल्ड ट्रंप, जो अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं, उन्हें एक एडल्ट स्टार को पैसे देने के एक मामले में ना सिर्फ घसीटा गया, बल्कि सभी 34 आरोपों में उन्हें दोषी ठहराया गया है।

