• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

EC का ऐलान, इस बार मतदाताओं ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जानें अगली बार कब होंगे चुनाव

Fiza by Fiza
June 3, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
EC का ऐलान, इस बार मतदाताओं ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जानें अगली बार कब होंगे चुनाव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:नतीजों से एक दिन पहले EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस §ֆ:मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विपक्ष के उन आरोपों का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान ‘गायब’ था और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर भी बात की. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार के आम चुनावों में 31.2 करोड़ महिलाओं सहित कुल 64.2 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 68,000 से अधिक निगरानी दल और 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे.

§֍:भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड §ֆ:तीनों चुनाव आयुक्तों को ‘लापता जेंटलमैन’ बताने वाले सोशल मीडिया मीम्स पर राजीव कुमार ने कहा, ‘हम हमेशा यहीं थे, कभी गायब नहीं हुए. ब मीम्स कह सकते हैं कि लापता जेंटलमैन वापस आ गए हैं.’ मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान कर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए लगभग 4 लाख वाहनों, 135 विशेष ट्रेनों और 1692 फ्लाइट का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि 2024 के आम चुनावों में केवल 39 स्थानों पर पुनर्मतदान कराने पड़े, जबकि 2019 में 540 बूथों पर पुनर्मतदान हुए थे.

§֍:जानें अगली बार कब होंगे मतदान §ֆ:सीईसी ने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर में चार दशकों में सबसे अधिक मतदान हुआ. केंद्र शासित प्रदेश में कुल 58.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर घाटी में 51.05 प्रतिशत वोटिंग हुई. उन्होंने कहा, ‘2024 के चुनावों के दौरान नकदी, फ्रीबीज, ड्रग्स और शराब सहित 10,000 करोड़ रुपये की जब्ती की गई, जबकि 2019 में 3,500 करोड़ रुपये की जब्ती हुई थी.’ मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन (Violation of Model Code of Conduct) की 495 शिकायतों में से 90% से अधिक का निपटारा किया गया. बता दें कि विपक्ष ने ईसीआई पर सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ एमसीसी के उल्लंघन की शिकायतों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया था.

§केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को एक प्रेस में कहा कि अगली बार से लोकसभा चुनाव अप्रैल के अंत तक समाप्त हो जाएंगे. आयोग ने कहा कि हमने बदलते मौसम से सबक लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2029 में अगला लोकसभा चुनाव अप्रैल के अंत तक खत्म हो जाएगा क्योंकि देश भर के कई राज्यों में तीव्र गर्मी के कारण मतदान में गिरावट आई है. बता दें कि इस बार आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चले. इस दौरान उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना रहा. उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में चुनावी ड्यूटी में तैनात कई मतदान कर्मचारियों की गर्मी से संबंधित बीमारियों से मौत हो गई.

Previous Post

प्रिसिज़न एग्री प्लेटफ़ॉर्म फ़ाइलो ने 4 मिलियन डॉलर का फ़ंड हासिल किया

Next Post

अच्छी फसल के लिए मृदा जांच कराना बहुत आवश्यक: डॉ. राकेश तिवारी

Next Post
अच्छी फसल के लिए मृदा जांच कराना बहुत आवश्यक: डॉ. राकेश तिवारी

अच्छी फसल के लिए मृदा जांच कराना बहुत आवश्यक: डॉ. राकेश तिवारी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.