֍:बनी सबसे बड़ी फिल्म §ֆ:इसी हफ्ते जब जाह्नवी और राजकुमार की इस फिल्म के लिए बुकिंग शुरू हुई, तो जनता तेजी से टिकट बुक करती नजर आई. मगर गुरुवार खत्म होने तक ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए जिस तरह की बुकिंग हुई है, उसकी कल्पना शायद मेकर्स ने भी नहीं की होगी.
§֍:राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड§ֆ:एडवांस बुकिंग के क्रेज की हालत ये है कि इस फिल्म के लिए दिल्ली-मुंबई के कई बड़े थिएटर्स में फिल्म के बहुत सारे शोज अभी से हाउसफुल हो चुके हैं. जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में भी कई जगह फिल्म के शोज हाउसफुल नजर आ रहे हैं और बाकी जगह तेजी से भर रहे हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के फर्स्ट डे लिए, नेशनल चेन्स में करीब 2.15 लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं.
§֍:1 लाख 60 हजार से ज्यादा टिकट बुक§ֆ:2024 में अभी तक तेलुगू स्टार महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ के लिए नेशनल चेन्स में सबसे ज्यादा बुकिंग हुई थी. इस फिल्म के लिए नेशनल चेन्स में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए थे. इसके बाद दूसरे नंबर पर ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ थी, जिसके लिए नेशनल चेन्स में एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 1 लाख 45 हजार का था. मगर अब ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बहुत बड़े अंतर से इन्हें पीछे छोड़ते हुए, सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग जुटाने वाली फिल्म बन गई है. §जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ शुक्रवार को थिएटर्स में धमाका करने जा रही है. इस मीडियम बजट फिल्म ने रिलीज से ठीक पहले ऐसा माहौल बना दिया है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. कुछ दिन पहले रिलीज हुए ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के ट्रेलर को जनता से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए हैं.

