§ֆ:
#WATCH | Delhi: Due to the water crisis, people are facing problems in many areas of Delhi. Water is being supplied to the people through tankers.
— ANI (@ANI) May 31, 2024
(Visuals from Geeta colony area) pic.twitter.com/p1abxPRJbs
§ֆ:कई इलाकों में लोगों को पानी के टैंकरों के पीछे बाल्टी और पाइप लेकर दौड़ते देखा जा सकता है. पानी का टैंकर देखते ही लोग उस पर झपट पड़ते हैं जिसके कई वीडियो सामने आए हैं. लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए हैं. संकट इतना बड़ा है कि गुरुवार को दिल्ली सरकार को इमरजेंसी बैठक बुलानी पड़ी. इसके अलावा पानी की बर्बादी पर जुर्माना लगाया ही जा चुका है.
गर्मी का यह आलम है कि हीटस्ट्रोक के मरीजों के लिए आरएमएल अस्पताल में खास इंतजाम किए गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने गीता कॉलोनी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें लोगों की भारी भीड़ एक ही पाइप से पानी भरने के लिए जद्दोजहद करती हुई नजर आ रही है.
§֍:केजरीवाल ने केंद्र से मांगी मदद§ֆ:
इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष, दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 7438 MW थी। इसके मुक़ाबले इस साल पीक डिमांड 8302 MW तक पहुँच गयी है। पर इसके बावजूद दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है, अन्य…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 31, 2024
§ֆ:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जल संकट पर कहा, ‘इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से देशभर में पानी और बिजली का संकट हो गया है. इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है.’§ֆ:§उत्तर और मध्य भारत के कई इलाके असाधारण गर्मी से जूझ रहे हैं. अधिकतम तापमान के वर्षों पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि अब लोगों की मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है. देश की राजधानी में गर्मी के साथ-साथ अब पानी भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. दिल्ली के कई इलाके पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं.

