ֆ:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लिखा है कि जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गाँधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते। अब झूठ झोला उठाकर जाने वाला है।§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा कि” महात्मा गांधी को दुनिया तब तक नहीं जानती थी, जब तक की उनके बारे में एक फिल्म नहीं बनी।” उन्होंने कहा कि’ महात्मा गांधी एक महान आत्मा थे। तो क्या हमारी जिम्मेदारी नहीं बनती कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी को जानें, कोई नहीं जानता था महात्मा गांधी को, ऐसे में जब पहली बार फिल्म बनीं तो क्यूरियोसिटी हुई कि कौन क्या है। अगर दुनिया मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला को जानती है तो गांधी उनसे कम नहीं थे। आपको ये बात स्वीकार करना होगा, क्योंकि मैं दुनियाभर की यात्रा करने के बाद ये बात कह रहा हूं। गांधी और उनके माध्यम से भारत को मान्यता मिलना चाहिये।’

