ֆ:
स्थानीय पुलिस ने बताया कि चंदन यात्रा उत्सव के लिए सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर पर इकट्ठा हुए थे.इसी दौरान श्रद्धालुओं का एक ग्रुप आतिशबाजी कर रहा था, जिसकी एक चिंगरी पटाखों के ढेर में गिर गई. जिससे विस्फोट हो गया.
पटाखों में विस्फोट के बाद ये भीड़ में गिर गए. जिससे कई लोग घायल हो गए. वहीं, खुद को पटाखों से बचाने के लिए कुछ लोग सरोवर में कूद गए. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
§ओडिशा के पुरी में विश्व विख्यात भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव में पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 15 श्रद्धालु झुलस गए हैं.

