ֆ:सूत्रों के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कराने वाले संतोष कुमार सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे विद्या भूषण सिंह ने तीन दिन पहले उन्हें धमकी दी थी। तहरीर के अनुसार, विद्या भूषण सिंह ने कहा था ”अपने बेटे ऋतुराज सिंह को बोलो कि वह सुरेंद्र सिंह के साथ भाजपा के पक्ष में लोकसभा चुनाव का प्रचार करे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे।”
पुलिस द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
§भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके पुत्र सहित सात लोगों के विरुद्ध हत्या करने के प्रयास तथा कई अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

