ֆ:
मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 एवं 31 मई को बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
§उत्तर प्रदेश को जेठ का महीना पूरे तपाए हुए है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंड में प्रचंड ग्रीष्म लहर का प्रकोप बना हुआ है। प्रदेश में सोमवार को तीन स्थानों पर दिन का तापमान क्रमश-48-48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

