ֆ:गर्म हवाओं ने दिल्ली को तपाया
§ֆ:दिल्ली में हरियाणा और राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसके प्रभाव से, शहर विशेष रूप से राजधानी के बाहरी क्षेत्रों के तापमान में भारी वृद्धि देखी जा रही है।इन गर्म हवाओं से दिल्ली की गर्मी में इजाफ़ा हो रहा है। इस तपती गर्मी से लोग परेशान हो रहे है।
§ֆ:कब मिलेगी राहत §ֆ:आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण ‘संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी’ बरतने का आग्रह किया है। बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और बिना पानी पिए रहने से बचने की सलाह दी है।
§ֆ:इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
§ֆ:मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में गर्मी से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में भी पारा 48 डिग्री के पास है। गर्मी से बुधवार को 8 जिलों में 80 बच्चे बेहोश हो गए। वहीं दिल्ली में पारा 52 डिग्री पार कर गया। शहर में पाइप से कार धोने वालों पर 2 हजार रुपए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है।
§ֆ:बढ़ रही है आग की घटनाए :
§ֆ:इस भयंकर गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शार्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाए बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों में इन घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ गर्मी के चलते लोगो के बेहोश होने की भी ख़बरें सामने आ रही है।
§देशभर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। इस गर्मी से पूरा देश झुलस रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी तप रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में आज यानी बुधवार को पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भारत में आज का सबसे गर्म दिन है।

