ֆ:
पूर्व सांसद का आरोप है कि जिला प्रशासन और पुलिस उनकी बात नहीं सुन रहे है. कानपुर देहात के डीएम पर भी पूर्व सांसद ने गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कुछ सुनते ही नहीं है. वह गुंडे और बदमाशों की पैरवी करते है. पूर्व सांसद ने पत्र जारी कर पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए है, कुछ दिन पहले ही कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक से नाराज वारसी ने एसपी के बंगले के बाहर जमीन पर बैठकर धरना दिया था.
§
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी को खनन माफिया ने धमकी दी. प्रतिभा शुक्ला के पति कॉल पर मिली धमकी से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है. अपनी ही सरकार में मंत्री के पति पुलिस और प्रशासन से मुकदमा लिखने और कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे है. उन्होंने कानपुर देहात के थानाध्यक्ष के नाम एक पत्र लिखकर मनोज यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.

