ֆ:
असदुद्दीन औवेसी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि ”नरेंद्र मोदी सरकार को आर्मी प्रमुख की सेवानिवृत्ति की तारीख के बारे में अच्छी तरह पता था, लेकिन सरकार को पहले ही एक अन्य विकल्प की घोषणा करनी चाहिए थी.”
असदुद्दीन औवेसी ने कहा, ”जनरल पांडे को दिया गया विस्तार केवल एक महीने के लिए है. इसका मतलब है कि यह एक अस्थायी उपाय है, जो अनिवार्य रूप से इस सरकार के शासन करने की कमी को दर्शाता है. अगर यह अक्षमता नहीं है, तो फिर ये अधिक भयावह और षड्यंत्रकारी जरूर है.”
§आर्मी चीफ मनोज पांडे को एक महीना का सेवा विस्तार दिए जाने पर अब राजनीति शुरू हो गई है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने आर्मी चीफ मनोज पांडे के सेवा विस्तार पर आपत्ति जताई है.

