ֆ:
एक तरफ इजरायली बलों का दावा है कि उन्होंने हमास के आतंकी कैंप पर निशाना बनाया और उसे नष्ट किया। वहीं, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य और नागरिक आपातकालीन सेवा के अधिकारियों का कहना है कि हमले पश्चिमी राफा के उन इलाकों में किए गए, जहां इजरायली बलों से बचकर आम लोगों ने टैंट और शिविरों में 15 दिन पहले शरण ली थी।
§गाजा के बाद अब इजरायली सेना ने राफा शहर में बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं। रविवार को इजरायली बलों ने राफा में शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमले किए।इसमें कम से कम 35 लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोग गंभीर रुप से घायल हैं। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

