ֆ:
बता दें कि फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के इगतपुरी में एक फार्म हाउस पर परवेज टाक ने लैला खान और उसके परिवार के 5 अन्य लोगों की निर्मम हत्या कर लाश को फार्म हाउस में दफना दिया था.
§एक्ट्रेस लैला खान मर्डर केस में कोर्ट का फैसला आ गया है. मुंबई की सेशन कोर्ट ने दोषी परवेज टाक को फांसी की सजा सुनाई है. इस मामले में 13 साल बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया है. परवेज टाक मृतक लैला खान का सौतेला पिता है.

