ֆ:उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने पूर्वांचल की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल को जिताने की अपील की है. शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि आप सभी मतदाताओं को मेरा सादर नमन, कल 25 मई को छठे चरण का मतदान है. सभी मतदाता सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद जलपान करें. बस्ती में चाचा राम प्रसाद चौधरी को आप सभी वोट करें, संविधान को बचाने के लिए अपने राष्ट्र को बचाने के लिए वोट करें. अंबेडकर नगर में बड़े भाई लाल जी वर्मा को सपोर्ट करें और प्रतापगढ़ में एसपी सिंह पटेल को आप लोग जिताएं. फूलपुर में भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं और प्रयागराज में आप बड़े भाई उज्जवल रमण को जिताएं.§
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 25 मई को वोटिंग हो रही है. वहीं इसी बीच पूर्वांचल में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है.

