֍:CM ने प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र§ֆ:कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रेवन्ना के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया था. अपने पत्र में, सिद्धारमैया ने इसे “शर्मनाक” बताया कि रेवन्ना ने आरोप सामने आने के ठीक बाद और उनके खिलाफ पहला आपराधिक मामला दर्ज होने से ठीक पहले देश छोड़ने के लिए अपने राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल किया.
§֍:प्रज्वल रेवन्ना पर लगे योन शोषण के आरोप §ֆ:प्रज्वल रेवन्ना पर यौन दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे हैं. परेशान करने वाली बात यह है कि रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर कई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वीडियो क्लिप पिछले महीने उसके निर्वाचन क्षेत्र हासन में प्रसारित होने लगे. इसके बाद कर्नाटक सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया.
§कर्नाटक (Karnataka) की सरकार ने आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय (MEA) से जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की गुजारिश की है. प्रज्वल, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले का आरोपी है. सूबे की सरकार के द्वारा की गई यह गुजारिश प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई में बढ़ोतरी का एक प्रतीक है. बता दें कि पिछले दिनों यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद प्रज्वल रेवन्ना कथित तौर पर जर्मनी भाग गया था.

