ֆ:संबित पात्रा का बयान सामने आने के बाद खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे अक्षमणीय अपराध करार दिया है
वहीं कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सड़क पर उतर आयी है। भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही संबित पात्रा हाय-हाय, संबित पात्रा मुर्दाबाद का नारा लगाने के साथ ही उन्हें ओडिशा छोड़कर चले जाने की मांग की है।
गौरतलब है कि संबित पात्रा ने ट्वीट कर अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी है।
§महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को मोदी का भक्त बताने के बाद क्षमा मांगने वाले पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है।

