ֆ:
IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊना का तापमान 44 डिग्री के पार हो चुका है. रविवार को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई भागों तथा बिहार, गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई.
§दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों का तापमान 40 °C से ऊपर पहुंच गया है.हैरानी की बात यह है कि पहाड़ी इलाकों में भी लोगों के पसीने छूट रहे है.

