ֆ:वहीं शोपियां में भाजपा नेता की हत्या की गई है। चुनावी मौसम में तीसरा आतंकीवादी हमला है। इससे पहले गत 17 अप्रैल अनंतनाग में ढाबा चलाने वाले बिहार के 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई थी। 8 अप्रैल को नई दिल्ली के एक टूरिस्ट गाइड का मर्डर किया गया था।
कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने अनंतनाग के पहलगाम में टूरिस्ट कैंप पर हमला किया। यहां राजस्थान के जयपुर से जम्मू कश्मीर घूमने आए तबरेज और फराह रुके हुए थे, जिन्हें आतंकियों की गोलियां लगीं। दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरा आतंकी हमला शोपियां के हीरपोरा इलाके में हुआ, जहां भाजपा नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें भी घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आतंकी हमलों की जानकारी मिलते ही सेना के जवानों की टुकड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया।
§जम्मू कश्मीर में दो आतंकी हमले होने की खबर है। अनंतनाग और शोपियां में आतंकियों ने हमला किया। अनंतनाग में घूमने आए पति-पत्नी गोलियां लगने से घायल हो गए।

